Posts

Showing posts with the label Saphfira Aashik hosted the girl at home

सिरफिरे आशिक ने लड़की को घर में बनाया बंधक

Image
भोपाल|  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को घर में बंधक बना लिया है| बन्दूक की नोक पर लड़की को बंधक बनाकर रखा है| साथ ही खुद को भी गोली मारने की धमकी दे रहा है, उसने खुद को भी लहूलुहान कर लिया है| पुलिस रेस्क्यू करने की कोशिश में जुटी हुई है| लड़के का नाम रोहित बताया जा रहा है| दोनों के बीच पहले भी इस तरह का विवाद हो चुका है|  प्राप्त जानकारी के अनुसार मिसरोद इलाके में होशंगाबाद रोड स्थित एक मॉल के पास फॉच्र्यून डिवाइन सिटी के फ्लैट नम्बर 503 का यह पूरा मामला है| यह पॉश इलाका है, युवती मुंबई में मॉडलिंग करती है, वहीं लड़का सिंगर बताया जा रहा है| दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है| शुक्रवार सुबह सात बजे रोहित सिंह फ्लैट नम्बर 503 में गया और यहाँ रहने वाली अपनी प्रेमिका को बंधक बना लिया। इससे पूर्व रोहित ने युवती के परिजनों से मारपीट भी की थी। दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी, और किसी बात पर अनबन होने के बाद मॉडल भोपाल आ गई, तब से वो भोपाल में ही अपने परिवार के साथ रह रही है। बताया जा रहा है रोहित ने युवती को गन प्वाइंट पर बंधक बना रखा है।