Posts

Showing posts from July, 2018

बिना लाइट के दौड़ी १५ किलोमीटर बस, सेहम रहे यात्री, अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

Image
नोएडा सिटी सेंटर से अलीगढ़ जा रही अलीगढ़ डिपो की बस में मौजूद 60 यात्रियों की जिंदगी रविवार की रात भगवान भरोसे रही। यह बस करीब 15 किलोमीटर तक मोबाइल टार्च की रोशनी के सहारे सड़क पर दौड़ी। बाद में एक मिस्त्री की सहायता से बस की लाइट ठीक कराई गई। इस दौरान यात्रियों की जान सांसत में बनी रही। रविवार शाम करीब 6 बजे अलीगढ़ डिपो की बस यूपी 81 एएफ 1785 नोएडा सिटी सेंटर से 60 यात्रियों को लेकर अलीगढ़ के लिए निकली थी। यमुना एक्सप्रेसवे से अलीगढ़-टप्पल मार्ग पर उतरते ही बस की हेडलाइट समेत गाड़ी के अंदर की लाइट गुल हो गई। इससे यात्री सहम गए।  नोएडा सिटी सेंटर से आ रही थी बस, 60 सवारियां थीं मौजूद बस चालक ने काफी देर तक लाइट सही करने की कोशिश की लेकिन लाइट नहीं सही हुई। इसके बाद चालक ने अपने संपर्क के जरिए मिस्त्री की तलाश शुरू की। मोबाइल पर हुई बात में मिस्त्री ने रात में टप्पल पहुंचने से मना कर दिया और गांव भरतपुर तक बस लाने के लिए कहा। इस पर ड्राइवर दो मोबाइल टार्च की रोशनी की सहायता से बस लेकर चल पड़ा। करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चालक ने अंधेरी रात में सड़क के गड्ढों आदि से ज

प्रथमिक विद्यालय को बनाया इस्लामिया विद्यालय, शुक्रवार की छुट्टी और रविवार को होती है पढ़ाई

Image
 शुक्रवार को होती है छुट्टी, रविवार को खुलता है स्कूल - विद्यालय में हेडमास्टर समेत पांच मुस्लिम शिक्षक हैं तैनात - निरीक्षण में पहुंचे बीईओ तो हुई जानकारी, थमाया नोटिस            सलेमपुर। ब्लाक क्षेत्र का एक परिषदीय स्कूल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार संचालित हो रहा है। नवलपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय रविवार को स्कूल खुलता है, जबकि जुमे के दिन यानि शुक्रवार को छुट्टी रहती है। इसी आधार पर मिड-डे-मील भी बनता है। यह व्यवस्था कब से और किसके आदेश पर है, कुछ पता नहीं। शुक्रवार को विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे बीईओ स्कूल बंद देख अवाक रह गए। कागज में बेसिक प्राथमिक विद्यालय अंकित विद्यालय की दीवारों पर इस्लामिया स्कूल लिखा हुआ था। बीईओ ने नोटिस देकर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। सलेमपुर ब्लॉक में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 139 प्राथमिक व 53 जूनियर विद्यालय स्थापित हैं। महकमे की ओर सेे दशकों पूर्व नवलपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के नाम से स्कूल खोला गया, लेकिन मनमाने ढंग से इस स्कूल का नाम इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय कर दिया गया है। मुस्लिम संस्थाओं की तरह ही विद्यालय म

पंचतत्व में ‌‌‌विली‌‌न हुए कवि गोपालदास नीरज

Image
गुरुवार को चिर निंद्रा में सोए और महायात्रा पर निकले गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ का आखिरी कारवां शनिवार को अलीगढ़ पहुंच रहा है। गुरुवार को उनका दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था। नीरज के पौत्र पल्लव नीरज की अमेरिका से लौटने के लिए प्रतीक्षा की जा रही है। जिसके बाद दिल्ली से उन्हें          अलीगढ़ लाया जाएगा। अंतिम दर्शन के बाद मेडिकल कालेज की टीम ले जाएगी इस बीच दिन भर नीरज के जनकपुरी स्थित आवास पर उनके प्रशंसकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली से संचार माध्यम से जुड़े लोगों ने भी नीरज के जनकपुरी स्थित आवास की ओर रुख किया। कहा जा रहा है कि शनिवार को तीन या चार घंटे उनके पार्थिव शरीर को आवास पर रखा जाएगा। यहां पर उनके पार्थिव शरीर को वहीं पर रखने की तैयारी की जा रही है जहां पर वह विश्राम किया करते थे। उस कमरे से सभी सोफे, बेड आदि निकलवा कर कमरा खाली करवा दिया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग एक साथ उस कमरे में आ सकें। जिसके बाद जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज के एनाटमी विभाग की टीम उनकी पार्थिव शरीर को मेडिकल कालेज ले जायेगी। यहां पर उनकी पार

आ गया 100 का नोट नए अंदाज में, जल्द लांच करेगा आरबीआई

Image
जितेंद्र कश्यप मुंबई:  देश का केंद्रीय बैंक आरबीआई जल्द ही 100 रुपये का नया नोट जारी करेगा. इस नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के दस्तखत होंगे. नोट के पीछे 'रानी की वाव' की तस्वीर है. इस तस्वीर के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत को साझा किया जा रहा है. इस नोट का रंग लैवेंडर है. नोट पर अन्य डिजाइन, जियोमैट्रिक पैटर्न बने हुए हैं. नोट का साइज 66 एमएम गुणा 142एमएम है. बता दें कि आरबीआई ने साफ कर दिया है कि नए नोट के जारी होने के साथ ही पुराने नोट की वैधता बरकरार है. नए बैंक नोट जारी होने के साथ ही इन्हीं धीमे-धीमे प्रचलन में लाया जाएगा.  आरबीआई के अनुसार 100 रुपये के नए नोट की खास बातें इस प्रकार हैं - जहां पर 100 अंक लिखा हुआ है वहां (जांच में) पर आर-पार देखा जा सकेगा. 100 अंक छिपा भी हुआ है.  देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है.  महात्मा गांधी की तस्वीर मध्य में लगी हुई है.  छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए हैं. नोट को टेढ़ा करने में उसके धागे का हरा रंग नीला हो जाता है. इस धागे में भारत और RBI लिखा हुआ है. आरबीआई के गवर्टन का

जो अपने जीवन से परेशान है वह इस महिला से सीखो की जिंदगी कैसे जी जाती है

Image
जो लोग अपने जीवन से परेशान है और थोड़ी सी सामने परेशानी आ जाती है तो अपने जीवन को खत्म करने से भी नही चूकते है पर उंन्हे देखना चाहिए कि उनसे भी बुरी हालत में लोग अपना जीवन जीते है ऐसी ही एक कहानी है लूसी की जो 28 साल की जिनकी लंबाई 2 फीट है। वह ब्रिटीआन बॉन नाम की बीमारी से पीड़ित है पर लूसी अपने आपको लाचार नही मानती है और अपनी चार साल की बेटी एंजेल के साथ को मौज मस्ती करती है। लूसी के पति उसकी हर समय मदद करते है और अपनी पत्नी को अपने ऊपर बोझ नही समझते है। जब लूसी अपना बचपन याद करती है तो वह रो जाती है पर अपने आप को किसी से कम नही मानती है लूसी की बेटी स्कूल नही जाती है बल्कि उसे घर और ही पढ़ाती है और लूसी की माँ बताती है कि लूसी की बीमारी को में सही नही करा पाई जिससे उसका जीवन नरक बन गया। लूसी का माँ और बताती है कि लूसी भाई भी इसी बीमारी से ग्रस्त है पर उसका भाई अपने आपको लाचार नही मानता है। लूसी की परिवार के सभी सदस्य उसकी मदद करते है। साथ एक सगठन ने लूसी के पति की नोकरी और बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी ली है साथ है लूसी को स्कॉलरशिप भी दी। सभी से निवेदन है कि इनकी सहाय

अलीगढ़ में दलित युवक की बेरहमी से हत्या

Image
                                                                           योगी राज में गुंडों का राज, दलित नहीं सेफ                                                                                             अलीगढ़- मामूली विवाद में 6 युवकों ने  एक दलित युवक की मामूली बात पर उसके घर में घुसकर उसकी पीट पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गिरिश पुत्र कुलू नगला मसानी इलाके के मोती नगर में रहता था बताया जाता है कि कल मृतक पास की कॉलोनी में एक घर में मजदूरी करने गया था औऱ वहीं पर काम कर रहे युवकों ने से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद उन लोगों ने मृतक के साथ  एक बार मारपीट कर दी पर उन लोगों का इससे भी दिल नहीं भरा तो उन लोगों ने उसकी घर जाकर बेरहमी से पिटाई की और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। साथ ही पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही करने के बाजए उसके परिवार वालों को ही थाने उठा कर ले गयी और उनके साथ मारपीट की और पैसे भी छीन लिए जिसके बाद लोगों हंगामा कर रोड जाम कर दिया, काफी देर तक पुलिस से नोकझोक होने के बा

फ़्रांस ने जीता फीफा वर्ल्ड कप

Image
फ़्रांस ने जीता फीफा वर्ल्ड कप   आख़िर कार फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 जीता, क्रोशिया को 4-2 से दी मात,  फ्रांस 20 साल बाद बना विजेता
Image
            न्यूज़ मॉल टीवी में आपका स्वागत है।                          आप देख रहे है न्यूज़ मॉल टीवी, हर खबर के अपडेट के लिए आज ही सब्सक्राइब करें मेरा यू ट्यूब चैनल news mall tv और साथ वीडियो को शेयर करें लाइक करें । 

अलीगढ़ नगर निगम खुली पोल, पहली बारिश में जलमग्न हुआ पूरा शहर

Image
पहली बारिश में अलीगढ़ नगर निगम की कलई खुल गई, जोरदार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई और साथ जलभराव से लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है छोटे छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पर अधिकरियों के कान पर जु तक नही रेग रहा है ये हर बारिश में देखने को मिलता है पर हर बार नगर निगम के दावों की पोल खुल जाती है ये तो बारिश से हाल है https://draft.blogger.com/blogger.g?tab=wj&blogID=3882120107603106796#editor/target=post;postID=7899558735119723692;onPublishedMenu=allposts;onClosedMenu=allposts;postNum=0;src=postname

देश की 'स्वर्ण बेटी' हिमा दास का एएफआई ने किया अपमान

Image
असम की 18 वर्षीय एथलीट हिमा दास का नाम गूगल में सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है। वो इसलिए क्योंकि इस युवा एथलीट ने फिनलैंड के टैम्पेयर शहर में इतिहास रच दिया है। हिमा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। यह पहली बार है कि भारत को आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। उनसे पहले भारत की कोई महिला खिलाड़ी जूनियर या सीनियर किसी भी स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड नहीं जीत सकी थी। हिमा ने यह दौड़ 51.46 सेकेंड में पूरी की। हालांकि देश के लिए गोल्ड जीतने वाली इस होनहार एथलीट की कामयाबी शायद 'एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' को रास नहीं आई। दरअसल सेमीफाइनल में हिमा की जीत के बाद एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में फेडरेशन ने हिमा को उनकी खराब इंग्लिश के चलते घेरा। फेडरेशन की तरफ से जारी इस ट्वीट में लिखा था, 'सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के बाद हिमा दास ने मीडिया से बातचीत की। इंग्लिश अच्छी नहीं है, फिर भी अपना बेस्ट दिया। फाइनल में और ज्यादा अच्छा कर

सिरफिरे आशिक ने लड़की को घर में बनाया बंधक

Image
भोपाल|  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को घर में बंधक बना लिया है| बन्दूक की नोक पर लड़की को बंधक बनाकर रखा है| साथ ही खुद को भी गोली मारने की धमकी दे रहा है, उसने खुद को भी लहूलुहान कर लिया है| पुलिस रेस्क्यू करने की कोशिश में जुटी हुई है| लड़के का नाम रोहित बताया जा रहा है| दोनों के बीच पहले भी इस तरह का विवाद हो चुका है|  प्राप्त जानकारी के अनुसार मिसरोद इलाके में होशंगाबाद रोड स्थित एक मॉल के पास फॉच्र्यून डिवाइन सिटी के फ्लैट नम्बर 503 का यह पूरा मामला है| यह पॉश इलाका है, युवती मुंबई में मॉडलिंग करती है, वहीं लड़का सिंगर बताया जा रहा है| दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है| शुक्रवार सुबह सात बजे रोहित सिंह फ्लैट नम्बर 503 में गया और यहाँ रहने वाली अपनी प्रेमिका को बंधक बना लिया। इससे पूर्व रोहित ने युवती के परिजनों से मारपीट भी की थी। दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी, और किसी बात पर अनबन होने के बाद मॉडल भोपाल आ गई, तब से वो भोपाल में ही अपने परिवार के साथ रह रही है। बताया जा रहा है रोहित ने युवती को गन प्वाइंट पर बंधक बना रखा है।