अलीगढ़ में दलित युवक की बेरहमी से हत्या

                                                                           योगी राज में गुंडों का राज, दलित नहीं सेफ                                                                                             अलीगढ़- मामूली विवाद में 6 युवकों ने  एक दलित युवक की मामूली बात पर उसके घर में घुसकर उसकी पीट पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गिरिश पुत्र कुलू नगला मसानी इलाके के मोती नगर में रहता था बताया जाता है कि कल मृतक पास की कॉलोनी में एक घर में मजदूरी करने गया था औऱ वहीं पर काम कर रहे युवकों ने से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद उन लोगों ने मृतक के साथ  एक बार मारपीट कर दी पर उन लोगों का इससे भी दिल नहीं भरा तो उन लोगों ने उसकी घर जाकर बेरहमी से पिटाई की और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। साथ ही पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही करने के बाजए उसके परिवार वालों को ही थाने उठा कर ले गयी और उनके साथ मारपीट की और पैसे भी छीन लिए जिसके बाद लोगों हंगामा कर रोड जाम कर दिया, काफी देर तक पुलिस से नोकझोक होने के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों पर कार्यवाही करने और इंसाफ दिलाने का आस्वाशन मिला। जब जाकर जाम खोला । इसमें पुलिस का कहना है कि हमने 2 आरोपियों गिरफतार कर लिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी और जल्द से जल्द और आरोपियों की भी गिरफतारी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीगढ़ का उभरता हुआ डिजिटल चैनल न्यूज़ मॉल टीवी

पाकिस्‍तान के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले इस गेंदबाज की मची थी धूम, अब है टीम इंडिया से बाहर

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत नहीं किए जाएंगे